रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. नीता एम. अंबानी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। भुवनेश्वर, ओडिशा के प्रतिष्ठित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें ‘मानद डॉक्टरेट’ की उपाधि से सम्मानित किया गया है।
डॉ. नीता एम. अंबानी को यह सम्मान राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके अटूट समर्पण और समाज सेवा के लिए दिया गया है।
विश्वविद्यालय ने विशेष रूप से शिक्षा, खेल, और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व को सराहा है।
इतना ही नहीं ग्रामीण परिवर्तन, कला और संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ समुदायों को सशक्त बनाने की उनकी निरंतर प्रतिबद्धता ने देश भर में लाखों जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। KIIT विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान उन्हें इस मानद उपाधि से नवाजा गया, जहाँ शिक्षा और समाज के विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।
डॉ. अंबानी ने इस सम्मान के लिए विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। इस उपलब्धि पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं।
