डेंगू एवं चिकनगुनिया के रोकथाम के लिए सभी निरोधात्मक करें-डीएम

पटना। डीएम डा चन्द्रशेखर सिंह ने डेंगू एवं चिकनगुनिया के रोकथाम के लिए सभी तरह के निरोधात्मक एवं सतर्कतामूलक कार्रवाई करने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, रेफ रल अस्पतालों तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम को सतत सक्रिय रखें।

वे इस विषय पर आयोजित इस बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। डीएम डॉ सिंह ने कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू एवं चिकनगुनिया का प्रकोप बढऩे की संभावना रहती है। उन्होंने कहा डेंगू के इस वर्ष अभी तक 128 मामले एवं चिकनगुनिया के 3 मामले आए। फ ागिंग एवं टेमीफ ॉस के छिड़काव से डेंगू एवं चिकनगुनिया के कम मामले आए हैं। अन्तर्विभागीय समन्वय द्वारा डेंगू एवं चिकनगुनिया के प्रसार पर नियंत्रण लगाया जा सकता है।

सभी नगर निकायों, पंचायती राज संस्थाओं, स्वास्थ्य विभाग, पीएचईडी तथा ग्रामीण विकास विभाग सहित सम्बद्ध विभागों के पदाधिकारियों को सार्थक समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिबद्ध रहना होगा। डीएम डॉ सिंह ने डेंगू एवं चिकनगुनिया, बुखार के क्लिनिकल प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय दिशा निदेशों के अनुरूप प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का निदेश दिया है। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि इन बीमारियों के लक्षणों एवं क्या करें, क्या ना करें का बृहत् का स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। डेंंगू एवं चिकनगुनिया को नियंत्रित करने के लिए संदिग्ध मरीजों की निगरानी रखना आवश्यक है।

डीएम डॉ सिंह ने कहा कि डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव हेतु जन जागरूकता उत्पन्न करने के लिए वृहत प्रचार प्रसार किया गया है। स्वास्थ्य केंन्द्रो, विद्यालयों एवं अन्य स्थानों पर आईईसी सामग्री का प्रदर्शन किया गया है। 16 मई 2022 को डेंगू दिवस का आयोजन किया गया था। डीएम डॉ सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य प्रशिक्षकों द्वारा पटना नगर निगम में फ ॉगिंग का निरंतर पर्यवेक्षण कराया जाए। डेंगू एवं चिकनगुनिया के सम्पुष्ट मरीज के आसपास 500 मीटर रेडियस में तुरंत टेक्निकल मालाथियोन की फॉगिंग कराने हेतु निदेशित किया गया है। डीएम डॉ सिंह ने कहा कि डेंगू एवं चिकनगुनिया के उपचार हेतु सभी सरकारी अस्पतालों में दवा आदि की व्यवस्था हमेशा उपलब्ध रहेगी।

Related posts

Leave a Comment