जररूतमंद बुर्जग को व्हील चेयर का वितरण

पटना, 27 दिसंबर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका समाजसेवी डा. नम्रता आनंद ने कंकड़बाग में जरूरमंद बुर्जग को व्हील चेयर दिया।

दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने कंकड़बाग के रहने वाले एक जरूरमंद बुर्जग को व्हील चेयर दिया। डा. नम्रता आनंद ने इसके लिये समाजसेविका नीना मोटानी का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने इस नेक कार्य में उनकी सहायता की है।

डा. नम्रता आनंद ने बताया कि नीना मोटानी के अंदर मानवता भरी है जिस कारण वह सभी की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहती हैं।नीना मोटानी सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके द्वरा विभिन्न प्रकार की सामाजिक और परोपकार की गतिविधियां करवाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था की कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके।

समाजसेविका डा. नम्रता आनंद ने कहा कि जीवन में वृद्धों की सेवा को ईश्वर की पूजा के समतुल्य माना गया हैं।वृद्धों की सेवा ही सही मायने में ईश्वर सेवा है। वह घर जन्नत के समान होता है, जहां पर बुजुर्गों का सम्मान होता है। वरिष्ठजन घर की धरोहर है, वे हमारे संरक्षक एवं मार्गदर्शक है।

वृद्ध समाज की अनुपम धरोहर हैं, इनकी सेवा ईश्वर की सेवा जैसी है। वृद्धजनों का हमें सम्मान करना चाहिए तथा उनके जीवन अनुभवों से युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए।आज भी बुजुर्गों के अनुभव और सीख को आत्मसात कर भावी पीढ़ी नई सोच के साथ विकास की ओर अग्रसर हो रही है। बुजुर्ग ही नई पीढ़ी की नींव हैं और उन्हीं के बताए रास्ते पर नई पीढ़ी को जीवन में आगे जाना है। डा. नम्रता आनंद ने बताया कि वह जल्द ही राजधानी पटना में नि:शुल्क वृद्धाश्रम खोलने जा रही है।

Related posts

Leave a Comment