जीकेसी ने गाजियाबाद में पाठ्य सामग्री, मास्क का किया वितरण

गाजियाबाद ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस ने प्रथम स्थापना दिवस पर गाज़ियाबाद के शालीमार गार्डन में गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री, मास्क का वितरण किया।

चित्रगुप्त भगवान जी के मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन हवन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। फिर बच्चों को कॉपी, पेन औऱ गरीब बच्चों को बिस्कुट, मास्क इत्यादि सामग्री वितरित की गयी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीकेसी के ग्लोबल महासचिव अनुराग सक्सेना, पश्चिमी उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष शुभ्रांशु श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष बीकेश्रीवास्तव, गाज़ियाबाद ज़िला अध्यक्ष राकेश अम्बष्ठ, महासचिव प्रशांत सिन्हा, उपाध्यक्ष आशुतोष सिन्हा, सचिव अमित किशोर के साथ सैकड़ो चित्रांश परिवार मौजूद रहे। कार्यक्रम काफी धूमधाम से मनाते हुए,सभी चित्रांशों ने जीकेसी द्वारा कायस्थों के सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक सशक्तीकरण को ओर कायस्थों के गौरवशाली इतिहास दोहराने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया गया।

Related posts

Leave a Comment