राजद कार्यकर्ता पार्टी के निदेशों का पालन करें- तेजस्वी

पटना। राजद के सभी कार्यकर्त्ता, पदाधिकारी पार्टी के आधार एवम मजबूत अंग हैं। जो काम करें उन्हें आगे बढ़ाएं, सम्मानित करें। जो काम करेगा पार्टी उसे आगे बढ़ाएगी।ये बातें आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने दक्षिण बिहार के सभी राजद ज़िला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष की दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि हमे मानसिक, शारीरिक एवम वैचारिक रूप से तैयार हो कर संगठन को मजबूत करना होगा तभी राजद बहुमत प्राप्त कर सकेगा। हम एक एक जिला अध्यक्ष से अलग कमरे मे बात कर मिलेंगे, समस्या को समझेंगे और समाधान करेंगे।
 नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज देश कठिन दौर से गुजर रहा है।संविधान, लोकतंत्र पर खतरा मंडला रहा है।देश की सम्पतियों को बेचा जा रहा है।गरीबी, बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। संगठन का आधार कार्यकर्ता होते हैं।हमसब का कर्तव्य है कि आपसे बात कर फीड बैक लें।कार्यकर्ताओं को मान सम्मान और आदर मिले।वैचारिक रूप से मजूत हो कर ही हम अधिक मजबूत होंगे।
प्रशिक्षित होने के साथ साथ अनुशासित भी रहना है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष  जगदानंद सिंह ने कहा कि दल की मर्यादा के लिये जो कुछ करना होगा करेंगे।बूथ, पंचायत, ज़िला कमिटी को माजबूत करने से राजद का पताका फहराएगा। शिविर मे पूर्व मंत्री  शिवानंद तिवारी, अब्दुलबारी सिद्दीकी, श्याम रजक, शिवचंद्र राम, अशोक कुमार सिंह, बृषण पटेल,राज्यसभा सांसद मनोज झा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व विधानपार्षद  तनवीर हसन,पूर्व विधायक भोला यादव,  शक्ति सिंह यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
श्वेता / पटना

Related posts

Leave a Comment