दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर टीम ने जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़े का वितरण किया

मुजफ्फरपुर, 21 जनवरी सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन की मुजफ्फरपुर टीम ने ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये जरूरतमंद लोगो के बीच गर्म कपड़े का वितरण किया।

इस कार्यक्रम का संयोजन दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष दिव्यांश मेहरोत्रा ने किया। गर्म कपड़े के वितरण का कार्यक्रम रज्जू शाह लेन रमना मुजफ्फरपुर में किय गया। वितरण कार्यक्रम में डॉ सुमन मेहरोत्रा और रचना मेहरोत्रा ने भी सहयोग किया।

देव्यांश मेहरोत्रा ने कहा कि दीदीजी फाउंडेशन की कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। कोई भी जरूरतमंद बेसहारा ठंड के कारण परेशान हो तो तत्काल उसकी सहायता करें।असहाय परिवार जो ठंड में गर्म कपड़े के लिए परेशान हैं उनको चिह्नित कर मदद करने की आवश्यकता है।यदि अन्‍य लोग मानवता की सेवा के लिए आगे आए तो गरीबों का दुख कम होगा।

इस बीच दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डॉ नम्रता आनंद ने बताया कि देव्यांश मेहरोत्रा सभी की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके द्वरा विभिन्न प्रकार की सामाजिक और परोपकार की गतिविधियां करवाई जाती हैं। हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदो की सहायता करती रहनी चाहिए। हमारे प्रयास से हजारों लोगों की जान बच सकती है तो यह नेक प्रयास हम सभी को करना चाहिए। हम सभी लोगो का प्रयास रहेगा कि निरंतर जरूरमंद लोगो की मदद करें।

Related posts

Leave a Comment