दीदीजी फाउंडेशन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मास्क और सैनिटाइजर का किया वितरण

पटना, जनवरी सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन के सौजन्य से लोकतंत्र का पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच बीच मास्क, सेनिटाइजर का वितरण किया गया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर दीदीजी फाउंडेशन के सौजन्य से जगजीवन नगर चितकोहरा पुल के नीचे 200 से अधिक बच्चों के बीच मास्क,सेनिटाइजर, झंडा, मिठाई और जलेबी का वितरण किया गया। इस अवसर पर दीदीजी फांउडेशन की संस्थापक, राष्ट्रीय-राजकीय सम्मान से अंलकृत तथा ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामना देते हुये कहा, वर्ष 1950 से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। आज हम सभी अपने देश का 73 वाँ गणतंत्र दिवस मनाने के लिए यहाँ हैं। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, इसलिए हम इस दिन को भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने सभी बच्चों को कोरोना महामारी से बचने के लिये मास्क पहनने और सैनिटाइजर लगाने की जरूरत के बारे में समझाया।

डा. नम्रता आनंद ने कहा स्वतंत्रता सेनानियों के लंबें संघर्ष के बाद हम 26 जनवरी 1950 को स्व-शासित हुए। इस दिन हमारा नया संविधान लागू हुआ। हमारे देश के वीर जवानो को हमे सदैव याद रखना चाहिए, क्योंकि आज उन्ही के ही संघर्ष और परिश्रम से हम आजादी की जिंदगी जी पा रहें हैं। यदि हम उनकी वीर गाथा से प्रेरित होकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझेंगे, तभी हर वर्ष गणतंत्र दिवस मानाना हमे उमंग, जोश और नवीनता का अनुभव करा सकेगा। हमारे देश में भ्रष्टाचार, जातिगत भेदभाव, निरक्षकता, गंदगी, प्रदुषण, बीमारियाँ और गरीबी आदि को दूर करना हमारा कर्तव्य हैं। हमारा गणतंत्र दिवस मनाना तब और भी शानदार कहलायेगा जब हम सब अपना काम ईमानदारी और निष्ठापूर्वक करेंगे। हम सब उन नैतिक मूल्यों और आदर्शों का पालन करे, जिनके लिए हमारा देश जाना जाता हैं।

भारत देश के लोकतंत्र का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की याद दिलाता है और सदा सही रास्तों पर चलने की प्रेरणा देता है। गणतंत्र का अर्थ सभी देश के लोगों को शक्ति और आजादी हैं जिससे देश को सही क्षेत्र या दिशा में नेतृत्व करने के लिए अपने नेताओं को चुन सकें। मुझे भारतीय नागरिक होने पर गर्व हैं और इस दिन हमें अपने देश का वास्तविक अर्थ और मानवता की महत्वपूर्ण संस्कृति को संरक्षित करने के लिए एक शपथ लेनी चाहिए। इस शुभ अवसर पर, आओ हम सब अपने भारत की सुंदर और सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए एक बार मिलकर बोले, जय हिन्द। सभी को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी बधाई हो। कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंतरा हर्षा, नियति सौम्या, गोलू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Related posts

Leave a Comment