देवकिशुन, अशोक व सारिका राजद के सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत

पटना। राजद के राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी ने देवकिशुन ठाकुर, ई अशोक यादव एवं सारिका पासवान को बिहार प्रदेश राजद का सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया है।

उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि डॉ तनवीर हसन को पूर्व में हीं राजद के सांगठनिक चुनाव वर्ष 2022-2025 के लिए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया जा चुका है।

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी संविधान के तहत बिहार में सांगठनिक चुनाव सम्पन्न कराने की जिम्मेवारी दी गई है। अभी पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *