देश में सुशासन के नाम से जाना जाता है नीतीश कुमार का शासन- डॉ. मधुरेंदु

जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मधुरेंदु पांडे ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शासन सुशासन के नाम से देश में जाना जाता है। जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं तब से बिहार में न्याय के साथ विकास कार्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में लाने हेतु कई साहसिक एवं ऐतिहासिक कार्यों के जरिए बिहार की कायाकल्प की है।

कहां की समाज में व्यापत कुरीतियों को सुधार करने हेतु भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर उसको अमलीजामा पहनाने के लिए बेहद गंभीरता के साथ कार्य किया है। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं।

पूर्ण शराबबंदी, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन और बाल विवाह के विरुद्ध जो मुहिम उन्होंने चलाई है वह अनुकरणीय है। डॉक्टर पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 वर्षों के कार्यकाल में विकसित बिहार के 7 निश्चय, जल जीवन हरियाली, महिला सशक्तिकरण, लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के लागू होने से बिहार की जनता बेहद सुकून महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कई कार्यक्रम एवं योजनाओं को क्रियान्वित होने से राज्य में सामाजिक परिवर्तन की बुनियाद मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *