नवादा में उठी लव जिहाद कानून बनाने की मांग, RSS के वरिष्ठ प्रचारक ने किया आह्वान

नवादा: स्टेशन रोड स्थित साहू समाज भवन में हिन्दू जागरण मंच, नवादा जिला का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन मे आरएसएस के वरिष्ट प्रचारक और हिन्दू जागरण मंच के क्षेत्रिय संगठन मंत्री (बिहार झारखंड) डॉ सुमन कुमार भी मौजूद रहें। उन्होंने लव जिहाद कानून को बिहार लागू करने और जनसंख्या रोको कानून बनाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने हिन्दू समाज का रक्षा करने की शपथ हिन्दू जागरण मंच के हर कार्यकर्ता को दिलाई और अवैध घुसपैठियों को भारत में घुसने से रोकने की भी बात कही.

इस मौके पर हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक जीवन कुमार, संगठन मंत्री यशवंत कुमार सिंह, नवादा के महामंत्री संतोष कुमार मोदी, ई राजेश राजेश कुमार सिंह के साथ हिन्दू जागरण मंच के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।