“दयानंद सिंह स्मृति” राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का ट्रायल 25 फरवरी को शाखा मैदान में

मीठापुर क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में “दयानंद सिंह स्मृति” राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट करने का निर्णय लिया गया है, इस अवसर पर मीठापुर एवं पटना के गानमान्य बुद्धिजीवी, समाजसेवी, व्यवसाय खिलाड़ी एवं सभी वर्ग के लोग उपस्थित हुए सभी लोगों ने बताया कि बाबू दयानंद सिंह एक कुशल एवं कर्मठ समाजसेवी थे उनके नाम से आयोजन बहुत ही सराहनीय है

आयोजन समिति के सुनील दत्त जी ने बताया कि पिछले साल हुए टूर्नामेंट की सारी कमियों को पूरा करते हुए इस बार टूर्नामेंट का आयोजन और भव्य रूप से कराया जाएगा

ट्रायल व्हाइट बॉल से होगा खिलाड़ी रंगीन पोशाक में आएंगे और टूर्नामेंट में ड्रेस आयोजन समिति की तरफ से दिया जाएगा।टूर्नामेंट को करने के लिए PDCA और BCA अनुमति लेने का प्रयास जारी है

इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के नाम की घोषणा ट्रायल के बाद की जाएगीजिन खिलाड़ियों का ट्रायल में चयन होगा उन्हें लेकर जगजीवन स्टेडियम, ऊर्जा स्टेडियम या अन्य किसी ग्राउंड में मार्च के महीने में टूर्नामेंट कराई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *