दांगी समाज का महासम्मेलन: राजनीतिक हिस्सेदारी और अधिकार की गूँज से गूंजा पटना

पटना। ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ, बिहार के तत्वावधान में आज दिनांक 6 सितंबर 2025 के दिन पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हाल में प्रदेश भर के दांगियों का आज महासम्मेलन हुआ। आज के महासम्मेलन में बिहार के अतिरिक्त दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, गुजरात से भी सैकड़ों की संख्या में दांगिनों आए ही, साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के प्रतिनिधिगण भी काफी संख्या में शामिल हुए।

ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव वीर वीरेन्द्र दांगी ने कहा कि दांगी समाज हमेशा राजनीतिक रूप से जागरूक रहा है। मुख्यमंत्री ने दांगी जाति को बी. सी.2 से बी. सी. 1 में लाकर विशेष आरक्षण दिया और दांगी जाति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है उसके लिए दांगी समाज उनका धन्यवाद करता है। लेकिन हमें अब अपने अधिकारों हेतु एक मजबूत राजनीतिक दल की आवश्यकता है। हमें राजनीतिक संबंध की जरूरत है। उन्होंने अपना बात कहते हुए बिहार के सत्ता में राजनीतिक दलों से अपील किया कि अन्य जातियों की तरह हमें भी सत्ता में भागीदारी चाहिए, हमें भी अपने समाज का विधायक, सांसद और मंत्री चाहिए जो हमारी समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचा सके। दांगी समाज कब तक अपने राजनीतिक अधिकारों की भीख मांगता रहेगा? प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रसाद दांगी ने कहा कि दांगी जाति का असल प्रतिनिधित्व ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ ही करता है। ऐसे में समाज के ठेठ नेताओं को छोड़ संगठन के पदाधिकारियों को सरकार व राजनीति में हिस्सेदारी पर सरकार व मंत्रिमंडल से विचार करना चाहिए। स्वागताध्यक्ष डॉ. नीतिन कुमार दांगी ने आए हुए समस्त दांगी जनों का स्वागत किया और प्रण लिया की दांगी समाज की सेवा में वे तन-मन-धन से निरंतर कार्य करते रहेंगे।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सरकार द्वारा दांगी समाज के लिए ईबीसी सी का लाभ दिलाने की बात को दुहराया और कहा कि आप सरकार को सहयोग करते रहें, सरकार आपके समस्या का निदान अवश्य करती रहेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने दांगी समाज के समर्थन में पुरजोर ढंग से अपनी बात रखी। उनका सहयोग दांगी समाज को पिछले पच्चीस-तीस सालों से लगातार मिलता रहा है। सभा को अन्य गणमान्य मंत्री प्रेम नारायण सिंह, मंटु सिंह, मुनेश्वर चौधरी, पूर्व मंत्री, विधायक रणविजय साहू, ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी (मध्य प्रदेश) ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और अपने वक्तव्य में दांगी जाति के विकास के लिए संगठन को मजबूत करने का वादा किया।

इस महती सभा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार दांगी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रमाकर रंजन दांगी, दांगी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, जय प्रकाश दांगी, अजय पिंटू एवं आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी, झारखंड के अनुन दांगी, शैलेंद्र दांगी, सहित अन्य नेताओं ने दांगी समाज को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सुधारों का सूत्रधार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *