रामजीचक मंडल की बैठक में विधानसभा चुनाव के जीत का मिला मंत्र।

दानापुर विधानसभा के रामजीचक मंडल कमिटी की बैठक स्थानीय तकियापर आमंत्रण हॉल में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि करके किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष विनय कुमार मेहता ने बताया कि आज की बैठक आगामी विधानसभा चुनाव में हमारे मंडल के हरेक बूथ की जीत सुनिश्चित करने के लिए रखा गया है।

कार्यकम में आए प्रभारी गजानंद महाजन एवं आदित्य कुमार ने बताया कि किस तरह हम अपने बूथों के कार्यकर्ताओं को पहचान कर उससे संपर्क कर सकते है। साथ ही उन्हें अपने पार्टी से जोड़ सकते है। सरकार के योजनाओं से उसे लाभान्वित करके अपने बूथ पर वोट का स्तर बढ़ा सकते है।

वहीं मंच पर बैठे सभी लोगों ने अपने अपने विचारों से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्रभारी आदिया एवं महाजन के साथ मुख्य रूस पूर्व विधायक आशा सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण यादव, जिला महामंत्री ब्रजेश सिंह,जिला प्रवक्ता रणजीत यादव, उदय सिंह, के साथ मंडल के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *