दानापुर के नासरीगंज घाट पर गंगा दशहरा के मौके पर किशोर की नदी में डूबने से हुई मौत।

मृतक को खोजते परिजन

  • दानापुर के नासरीगंज घाट पर गंगा दशहरा के मौके पर किशोर की नदी में डूबने से हुई मौत।
गंगा किनारे गमगीन परिजन

मृतक की पहचान नासरीगंज राजपुताना घाट निवासी रंजीत राय के बेटे कुंदन कुमार उर्फ भोला (13) के रूप में हुई है।

मृतक के परिजन

दरअसल, कुंदन अपने दोस्त साहिल और अंकित के साथ गंगा में नहाने गया था। नहाते समय एक दोस्त डूबने लगा। जिसे डूबते देख बचाने की कोशिश में कुंदन गहरे पानी में चला गया और खुद डूब गया।

मृतक – कुंदन कुमार

घटना कुर्मीयान घाट की है, जहां स्थानीय लोगों ने दानापुर थाने को सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं स्थानीय गोताखोर और SDRF की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया।

मृतक को खोजते परिजन

परिजन तुरंत कुंदन को अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े चाचा सुधीर राय ने बताया कि कुंदन दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। थानाध्यक्ष भारद्वाज के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।