निगमकर्मी आज करेंगे प्रदर्शन

पटना। पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह  ने कहा कि निगम  के स्वच्छता की रीढ़ दैनिक सफ ाई कर्मियों की पारिश्रमिक में निगम की सशक्त स्थाई समिति द्वारा मात्र 50 की वृद्धि की गई है। निगम के सफ ाई कर्मी इस वृद्धि को लेकर बेहद नाराज एवं आक्रोशित हैं। ऐसी स्थिति में समन्वय समिति ने इस अल्प वृद्धि का विरोध करने का निर्णय लिया है। निगम के दैनिक कर्मियों की पारिश्रमिक प्रतिमाह 18 हजार एवं 21 हजार करने की मांग लगातार समन्वय समिति द्वारा की जा रही है। सशक्त स्थाई समिति की बैठक में दैनिक सफ ाई कर्मियों को वेतन सहित सप्ताहिक अवकाश, वार्षिक वेतन वृद्धि एवं श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली अन्य सुविधाएं देने पर भी विचार नहीं किया गया। पटना को स्मार्ट सिटी के सम्मानजनक रैंकिंग में स्थान दिलाने के लिए दिन रात परिश्रम करने वाले निगम कर्मियों के लिए यह घोर निराशाजनक स्थिति है। समन्वय समिति के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार एवं सचिव नीरज कुमार वर्मा ने यह भी कहा कि इसके बाद प्रत्येक अंचल में भी सफाई कर्मियों द्वारा इस अल्प वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Related posts

Leave a Comment