निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान

पटना। कोरोना की बढ़ती महामारी को देखते हुए पटना नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान तथा सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। पटना नगर निगम द्वारा रात में 8 बजे दुकानों के बंद होने के साथ ही विशेष सफाई तथा सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरु की जा रही है। इस कार्य की शुरुआत शनिवार से ही युद्घस्तर पर की जा रही है। इसके लिए प्रत्येक अंचल को नगर आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर द्वारा निर्देश दिया गया है कि तीन टीम बनाकर प्रतयेक अंचल द्वारा इसे मॉनिटर किया जाएगा। बोरिंग रोड, बेली रोड, कंकड़बाग, स्शान सहित शहर के प्रमुख पब्लिक प्लेस, बाजार तथा मुख्य सड़कों को सैनिटाइज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *