कोरोना वायरस बेकाबू : दूसरी लहर में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ रहा संक्रमण, देश के कई शहरों में लगा लॉकडाउन

खास बातें

 

कोरोना की दूसरी लहर पर काबू करने के लिए राज्यों ने अपने स्तर पर कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राज्यों ने आंशिक लॉकडाउन के साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र के पुणे में सात दिन तक बार, रेस्त्रां, होटल और धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 6 से 14 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लग गया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के चार जिलों में लॉकडाउन लगा दिया है।

 

लाइव अपडेट

 

 

महाराष्ट्र : शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47,827 मामले दर्ज किए गए जो महामारी शुरू होने के बाद राज्य में किसी एक दिन का सर्वाधिक स्तर है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि संक्रमण के नए मामलों के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए रोगियों की कुल संख्या 29,04,076 हो गई है। वहीं शुक्रवार को कोरोना के 202 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 55,379 हो गई है। इस बीच 24,126 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 24,57,494 हो गई। इधर 3,89,832 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं मुंबई शहर में कोविड-19 के 8,844 नए मामले सामने आए, जो महानगर में अब तक किसी एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं।

 

 

वहीं मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने भी कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर में कुछ और प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं। मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 के 8832 मामले आए। महामारी की शुरुआत होने के बाद से एक दिन में ये सबसे ज्यादा मामले हैं। एक दिन पहले शहर में संक्रमण के 8646 मामले सामने आए थे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि शुक्रवार को 20 मरीजों की मौत हुई जो दिसंबर 2020 के बाद सबसे अधिक संख्या है।

 

 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच शुक्रवार रात सीएम उद्धव ठाकरे ने जनता को संबोधित किया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना के चलते महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगेगा या नहीं लगेगा, इस पर मैं अभी कुछ भी नहीं बोलूंगा। हालांकि जो हालात इस समय हैं, अगर ये आगे भी जारी रहेंगे तो संभालना मुश्किल होगा। इसके बार लॉकडाउन की आखिरी उपाय है। सीएम ठाकरे ने कहा कि राज्य में 70 फीसदी टेस्ट आरटीपीसीआर से ही हो रहे हैं। कोरोना आने से पहले पिछले मार्च में हमारे पास बेड्स नहीं थे, लेकिन आज करीब तीन लाख 75 बेड्स हमने तैयार किए हैं। लॉकडाउन का उपयोग हमने अपनी जिम्मेदारी बढ़ाने के लिए किया था, जिसमें हम कामयाब भी हुए।

 

कोरोना वायरस बेकाबू : दूसरी लहर में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ रहा संक्रमण, देश के कई शहरों में लगा लॉकडाउन

 

कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। इस लहर में संक्रमण रिकॉर्ड तोड़ गति के साथ आगे बढ़ रहा है। पिछले एक दिन में 81 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। पहली की तुलना में दूसरी लहर कई गुना तेजी से आगे बढ़ रही है। इतना ही नहीं लगातार दूसरे दिन देश में 450 से अधिक लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

 

कोरोना की दूसरी लहर पर काबू करने के लिए राज्यों ने अपने स्तर पर कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राज्यों ने आंशिक लॉकडाउन के साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। देश के कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। कई शहरों में रात्रि कर्फ्यू पहले से ही जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *