राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त

पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बादशाह सदाकत के निधन पर राजद नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। इनका निधन भोजपुर के बिहियां स्थित मकान में हृदयगति रूक जाने से हो गया। ये भोजपुर जिला के आरा सिविल कोर्ट में अधिवक्ता थे।

इनकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी। इनके निधन पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष  उदय नारायण चौधरी, पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद सहित अन्य नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इनके निधन से राष्ट्रीय जनता दल को अपूरणीय क्षति हुई है।

ये शोषित, पीडि़त जनता को न्यायिक कार्यों में बढ़चढ़ कर मदद करते रहे हैं और पार्टी की नीति और सिद्धांतों के साथ हमेशा सक्रियता के साथ अपनी भूमिका अदा की।

Related posts

Leave a Comment