7 जून तक हर हाल में पूरा करें नाला उड़ाही का कार्य-डीएम

पटना। डीएम चन्द्रशेखर सिंह ने जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों के साथ खानपुर नाला, परसा बरमुत्ता नाला एवं बादशाही नाला का निरीक्षण किया। बादशाही पईन, फुलवारी शरीफ प्रखंड के गोनपुरा से निकलकर पटना सदर प्रखंड के माधोपुर के पास पुनपुन नदी तक कुल 30 किलोमीटर में से लगभग 24 किलोमीटर की अब तक सफ ाई की जा चुकी है।

डीएम डॉ सिंह ने जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों को शेष बचे हुए 6 किलोमीटर बादशाही पईन को 7 जून 2022 तक सफ ाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने इसके लिए मशीन, श्रमिक की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में खानपुर नाला पर स्लूईस गेट के पास अस्थायी सम्प हाउस पर 4 बिजली एवं 1 डीजल पम्पसेट पाया गया। बादशाही नाला पर स्लूईस गेट के पास 5 बिजली एवं 2 डीजल पम्पसेट पाया गया लेकिन दोनों जगह पर बिजली का पैनल बोर्ड अभी नहीं लगा है एवं टेस्टिंग भी नहीं हुयी है।

जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता बुडको को तुरंत इसे कराने का निर्देश दिया गया। डीएम ने पाया कि दोनों सम्प हाउस के पास शौचालय नहीं होने से कर्मियों को कठिनाई होती है। उन्होंने  बुडको के कार्यपालक अभियंता को शौचालय निर्माण हेतु निदेश दिया। जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुरकुरी में 2 जगह मछली मारने के क्रम में पईन को अवरूद्ध किया गया है। जिलाधिकारी डॉ0 सिंह द्वारा जिला मत्स्य पदाधिकारी को स्वयं भ्रमण कर अवरूद्ध पईन को तुरंत खोलवाने का  निदेश दिया गया। जिलाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह द्वारा परसा बरमुत्ता नाला का भी निरीक्षण किया गया। यह परसा स्टेशन के पास से निकलता है जिसकी लम्बाई 18 किलोमीटर है जो माधोपुर में बादशाही पईन में मिलता है।

निरीक्षण के क्रम में सफ ाई संतोषजनक पायी गयी। पिछले वर्ष इस नाला की सफ ाई नहीं होने के कारण परसा, सम्पतचक क्षेत्र में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हुई थी। डीएम डॉ सिंह द्वारा जकरियापुर में पईन की सफ ाई कर सड़क किनारे रखे गए मलवे को तुरंत हटाने हेतु अधीक्षण अभियंता जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया गया। डीएम डॉ सिंह ने कहा कि जल निकासी की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पदाधिकारियों को अतिवृष्टि की स्थिति में सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *