आयुक्त ने किया छठ घाट का निरीक्षण

पटना। आयुक्त पटना प्रमंडल पटना कुमार रवि द्वारा नगर आयुक्त पटना नगर निगम अनिमेष कुमार पराशर, अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर नवीन कुमार, सेक्टर पदाधिकारी अमिताभ सिन्हा, नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिभा सिंहा एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ दीघा अवस्थित गंगा नदी के छठ घाट गेट नंण् 93 घाट का निरीक्षण किया।

आयुक्त श्री रवि ने कहा कि गंगा नदी का जलस्तर घट रहा है। जल संसाधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। सभी विभागीय पदाधिकारियों द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस, यातायात, विद्युत, आपदा प्रबंधन सहित सभी संबद्ध पदाधिकारियों को आपस में समन्वय सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य ससमय संपन्न करने का निदेश दिया।

आयुक्त श्री रवि ने निदेश दिया कि घाट का एप्रोच रोड पूर्णत: सुचारू एवं सुगम रहना चाहिए। अंडरपास में पानी नहीं रहना चाहिए। छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं के आने एवं जाने के लिए अलग अलग रास्ता होना चाहिए। साफ. सफ ाई एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखें, पार्किंग की व्यवस्था पर समुचित ध्यान दें। उन्होंने उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, अचूक सुरक्षा व्यवस्था तथा सुदृढ़ यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

Related posts

Leave a Comment