समस्त प्राणियों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की आस्था में डूबे कलमजीवी। अशोक नगर चित्रगुप्त परिषद् ने मनायी पूजा की 50वाँ वर्षगाँठ

समस्त प्राणियों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की आस्था में डूबे कलमजीवी। अशोक नगर चित्रगुप्त परिषद् ने मनायी पूजा की 50वाँ वर्षगाँठ

पटना, 29 अक्टूबर 2019
अशोकनगर चित्रगुप्त परिषद् के द्वारा अपने स्थापना के 50वें वर्ष में श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव का कार्यक्रम चित्रगुप्त मंदिर अशोक नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 11:00 बजे से मंदिर परिसर में सैंकड़ो की संख्या में चित्रांश समाज के लोगों ने कलम के देवता भगवान श्री चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा-अर्चना की एवं अपने इष्ट देवता के समक्ष साल भर के आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा। पूजन कार्यक्रम में यजमान के रूप में परिषद् के अध्यक्ष अमिताभ थे। उक्त अवसर पर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में सभी वर्ग एवं समाज के लोगों ने लजीज व्यंजन का भरपूर लुत्फ उठाया। संध्या काल में परिषद के महिला मंच के द्वारा भजन कीर्तन किया गया। उक्त अवसर पर भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। भजन कार्यक्रम में विमल भूषण, मेघना श्रीवास्तव, अंजू, चित्रांश, अमर कुमार सिन्हा की टीम ने गीतों के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी एवं अपने भजनों से सभी श्रोताओं को सराबोर कर दिया। श्रीकान्त सिन्हा ने अपने उद्घोषणा से शमां बांध दिया। भजन कार्यक्रम का संयोजन अमर सिन्हा के द्वारा किया गया।
परिषद् के समस्त कार्यक्रमों कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। जिनमें प्रमुख लोगों में केंद्रीय विधि मंत्री रवि शंकर प्रसाद, राज्य सभा सांसद आर. के. सिन्हा, बिहार राज्य उद्दोग मंत्री श्याम रजक, विधान सभा के उपमुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधायक नितिन नवीन, पूर्व विधान पार्षद कुमार राकेश रंजन, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. नरेंद्र प्रसाद, डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा, जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की।
परिषद् के सचिव राकेश रौशन ‘बबलू’ ने पूजा कार्यक्रम का संचालन किया एवं परिषद् के सदस्यगण नवल किशोर प्रसाद वर्मा, लक्ष्मीकांत प्रसाद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अनुप कुमार अनुपम, सुधीर कुमार कर्ण, राकेश कुमार, बी. के. पी. सिन्हा, अरविन्द कुमार सिन्हा, मधुप मणि ‘पिक्कू’, प्रमोद शेखर वर्मा , त्रिपुरारी शरण, राकेश कुमार वर्मा, अमित कुमार सिन्हा, पंकज प्रकाश, संजय कुमार वर्मा, रंजन कुमार श्रीवास्तव, आनन्द कुमार सिन्हा, सुजय कृष्ण जमुआर, मुकेश प्रसाद, अजय कुमार सिन्हा, शशि कुमार वर्मा, अमर कुमार सिन्हा, अतुल आनन्द ‘सन्नू’ इत्यादि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवा मंच के अध्यक्ष आकाश कुमार, सचिव सौरव कुमार सिन्हा, सागर आनन्द, सुनील कुमार सिन्हा, अभिषेक सौरव, उत्पल विशाल, नवनीत विजय एवं अन्य कई चित्रांशों ने अपना सक्रिय योगदान दिया।

Related posts

Leave a Comment