कथक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुलजार हुआ पटना, मौका था अमर सर आर्ट म्यूजिक एंड डांस स्कूल के वार्षिकोत्सव का

पटना। शनिवार को स्थानीय कालिदास रंगालय में अमर सर आर्ट म्यूजिक एंड डांस स्कूल का 19 – 20 वां वार्षिकोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ कर्नल ए के सिंह संस्थापक रुबन हॉस्पिटल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पटना दूरदर्शन के निर्देशक डॉ राजकुमार नाहर एवं समाजसेवी अमिताभ कुमार मोनू उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ स्वागत गान एवं शिव वंदना से की गई। जिसे एकेडमी के बच्चे ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम में सत्र 20-21 के प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ एवं प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद मैं जिन बच्चों ने परीक्षा दी थी उनका परीक्षा फल एवं मेडल एवं सर्टिफिकेट दिया गया।

अपने उद्घाटन भाषण में कर्नल ए के सिंह ने बच्चों की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ संगीत भी बहुत जरूरी है।

वही मुख्य अतिथि के तौर पर आए दूरदर्शन के डायरेक्टर डॉ राजकुमार नाहर ने कार्यक्रम की सफलता की बड़ी प्रशंसा की, साथ ही साथ बच्चों का नृत्य और गीत देखकर काफी खुश हुए। उन्होंने उन बच्चों को अपने माध्यम से दूरदर्शन केंद्र के माध्यम से मंच प्रदान करने की घोषणा भी की कार्यक्रम में की।

लखनऊ घराने के आरा से कत्थक नृत्य गुरु बक्सी विकास एवं पटना से राजीव रंजन कत्थक नृत्य गुरु उपस्थित रहे। जिसे देख बच्चे काफी खुश और उत्साह महसूस की है।
इस कार्यक्रम में एकेडमी के म्यूजिक हेड बिहार के मशहूर लोक गायक सत्येंद्र कुमार संगीत कला डिपार्टमेंट के हेड और बिहार के कला सम्मान से सम्मानित बिरेंद्र कुमार सिंह कथक नृत्य के हेड कथक गुरु के के किशोर टिंकू सर क्रिएटिव डांस के रणबीर शशि सर दीपायन संस्था के सचिव भानु प्रकाश एकेडमी के मनीषा वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

वही आज के कार्यक्रम के मंच संचालक एकेडमी के विदुषी अग्रवाल एवं अमित कुमार ने काफी ही अच्छे ढंग से प्रस्तुति की।

आगत अतिथियों का स्वागत संस्था के निर्देशक एवं मशहूर कोरियोग्राफर अमर कुमार सिन्हा ने किया।

Related posts

Leave a Comment