कार दुर्घटना में जयनगर राजपूतानी टोला के एक बैंककर्मी एवं शिक्षक की मौत

जिला संवाददाता, मधुबनी कलुआही – मधुबनी मुख्य सड़क के किनारे थाना क्षेत्र के हरिपुर गौरीदास टोल गांव में मुर्गी फार्म के समीप कार दुर्घटना में दो व्यकि के मौत होने की जानकारी मिली है। दोनों की पहचान जयनगर शहर के राजपूतानी मोहल्ला के प्रज्ज्वलित कुमार सिंह एवं प्रदीप कुमार सिंह के रूप में की गयी है। इनमे से एक इलाहाबाद बैंक के कर्मी एवं एक शिक्षक बताये जा रहे है।
सूत्रों के मुताबिक घटना करीब साढ़े आठ बजे रात की बतायी जा रही है। दोनों स्विफ्ट डिजायर कार से मधुबनी से कलुआही की ओर तेज रफ्तार से जा रहे थे। बेलाही ईंट भट्ठा और मुर्गी फार्म के बीच मुख्य सड़क पर जगह-जगह गड्ढा है। जिसमें बरसात का पानी रहने से सड़क की स्थित का अंदाज नही लगता है। तेज रफ्तार से जा रही कार संभवतः नियंत्रण खो कर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढा में जा गिरा।
गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनकर मुर्गी फार्म में कार्य करने वाले एवं राह चलते लोग दौड़कर कार को निकालने का प्रयास किये। घटना की जानकारी मिलते ही बेलाही के मुखिया अजय कुमार झा ने तत्काल पीएचसी कलुआही के प्रभारी चिकित्सक को सूचना देकर एम्बुलेंस मंगाया। कार से दो व्यक्ति को निकालकर पीएचसी कलुआही ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राज कुमार मंडल अस्पताल पहुचें। खबर लिखे जाने तक पीएचसी में परिजनों के पहुचनें की जानकारी है।

Related posts

Leave a Comment