पुष्प सूंघ कर या दर्पण देख कर करें गृह त्याग, पढ़िए 26 अक्टुबर सोमवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
दिनाँक 26/10/2020 दिन सोमवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नामक)
शक संवत:-1942
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:24
सूर्यास्त:-शायं 05:36
ऋतु:-शरद
माह:-आश्विन
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-दशमी
नक्षत्र:-धनिष्ठा
योग:-वृद्धि
करण:-वणिज
अमृतमुहूर्त:-प्रातः06:29 से 07:53 तक
राहूकाल:-प्रातः07:30 से 09:00 तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल बचाव:-सोमवार को पुष्प सूंघ कर या दर्पण देख कर गृह त्याग करें।

।।आज का राशिफल।।

  • मेष :-आज आपको पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ की स्थिति बनेगी। कुसंगति से बचें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा।यात्रा से उत्तम लाभ संभव है।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • वृष :-आज आपको किसी व्यक्ति विशेष से लाभ हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में निश्चिंतता रहेगी।कोई भी कार्य करते समय लापरवाही न करें। निवेश व यात्रा आदि में जल्दबाजी न करें। आलस्य व प्रमाद का त्याग रहेगा। स्त्रियों से लाभ होगा।
    राशिरत्न:-हीरा या ओपल
  • मिथुन :- आज आपको संभव है राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बने। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। विवाद से दूर रहें। पारिवारिक प्रेम- में अनुकूलता व वृद्धी होगी। भेंट, उपहार व यात्रा आदि पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • कर्क :-आज संभव है कि भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। नए संपर्क बनेंगे। शत्रु पस्त होंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न उठाएं।
    यात्रा से पर्याप्त लाभ संभव है।
    राशिरत्न:-मोती
  • सिंह :-आज व्यापार अथवा भूमि क्रय -विक्रयसे उत्तम लाभ संभव है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संगीत व मनोरंजन इत्यादि कार्यों में रुचि रहेगी। भूमि में निवेश शुभ फल देगा। यात्रा से मध्यम लाभ व सन्तोष दोनों मिलेगा।धर्म भार्या का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
    राशिरत्न:-माणिक्य
  • कन्या :-आज व्यापार में नूतन निवेश व यात्रा इत्यादि में हानि की आशंका है। किसी व्यक्ति से विवाद संभव है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ विशेष रह सकता है। व्यवसायिक कार्य मे मन स्वल्प लगेगा। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से चिंता तथा तनाव भी आप्त हो सकता है।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • तुला :-आज शत्रुओं का पराभव होगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। नए काम सफलता। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा।सम्मान की अभीप्सा पूरी होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
    राशिरत्न:-हीरा या ओपल
  • वृश्चिक :-आज संभव है कि पारिवारि के प्रति चिंता में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। व्यापार के लिये धन की प्राप्ति सुगम हो सकेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • धनु :-आज आपका व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास कॉफी हद तक अनुकूल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। कुतर्क से बचें।
    राशिरत्न:-पुखराज
  • मकर :-आज व्यापार समान्य रहेगा।जोखिम व जमानत के कार्य को टालें। आय से अधिक व्यय संभव है फिजूल खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। धैर्य धारण करें।
    राशिरत्न:-नीलम
  • कुंभ:-आज मांगलिक यात्रा लाभदायक हो सकेगी। व्यापार में आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। मन प्रसन्नचित्त रहेगा।
    राशिरत्न:-नीलम
  • मीन:-आज आपका व्यापार सामान्य रहेगा।सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकेगी।भाग्य की अनुकूलता का लाभ मिल सकेगा। योजनायें फलीभूत होगी। नए व्यापारिक अनुबंध बन सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
    राशिरत्न:-पुखराज

।।विशेष।।

आज विजया दशमी है दिन में11:33 तक है किंतु मूर्ति विसर्जन पूरे दिन किया जा सकेगा।

।।वास्तु विज्ञान।।

बैंक का मुख्य द्वार उत्तर,ईशान,अथवा पूर्व की तरफ रखना चाहिए।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा व कृष्ण कथा व्यास
श्री धाम श्री अयोध्या जी
आचार्य श्री से परामर्श हेतु संपर्क करने का समय प्रातः09:00 से शायं04:00 तक
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment