HOROSCOPE- जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़िए 13 दिसम्बर रविवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।

दिनाँक 13/12/2020 दिन रविवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2077 (प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:47
सूर्यास्त:-शायं 05:13
ऋतु:-हेमन्त
माह:-मार्गशीर्ष
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-चतुर्दशी
नक्षत्र:-अनुराधा
योग:-सुकर्मा
करण:-विष्टि
अमृतमुहूर्त:-प्रातः10:47 से12:06 तक
राहूकाल:-शायं04:30 से 06:00 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचाव:-आज दलिया,घी,या पान खा कर यात्रा करें।

।।आज का राशिफल।।

  • 🐐 राशि फलादेश मेष :-
    (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
    आज आपको परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • 🐂 राशि फलादेश वृष :-
    (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
    आज आपकी यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • 👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
    (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
    आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • 🦀 राशि फलादेश कर्क :-
    (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
    आज परिवार में मांगलिक व खुशी का माहौल रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है।
    राशिरत्न:-मोती
  • 🦁 राशि फलादेश सिंह :-
    (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
    आज व्यवसाय व नौकरी में प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी।
    राशिरत्न:-माणिक्य
  • 🙎🏻‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
    (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
    आज ध्यान पूर्वक अपनी वस्तुएं संभालकर रखें चोरी होने का भय रहेगा। चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • ⚖ राशि फलादेश तुला :-
    (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
    आज आप वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • 🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
    (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
    आज संभव है कि आपको राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • 🏹 राशि फलादेश धनु :-
    (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
    आज आपके उन्नति का मार्ग प्रशस्त होंगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।
    राशिरत्न:-पुखराज
  • 🐊 राशि फलादेश मकर :-
    (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
    आज पारिवारिक सलाह से आर्थिक पक्ष हेतु उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा।
    राशिरत्न:-नीलम
  • 🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
    (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
    संभव है कि बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी। आपसी संबंधों को महत्व दें।
    राशिरत्न:-नीलम
  • 🐋 राशि फलादेश मीन :-
    (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
    आज बहुत दिनों से अपेक्षित धन की प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।
    राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।
किसी भी भूमि में पंचगव्य के नित्य छिड़काव से वास्तु दोष का समूल प्रशमन होता है साथ ही सात्विक ऊर्जा का नियमित वास बना रहता है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीतमय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास
श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment