एनआईटी सुपर किंग्स को हरा गया बुल्स बना वीवो क्रिकेट लीग 2026 का विजेता

पटना : वीवो क्रिकेट लीग 2026 के इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें गया बुल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एनआईटी सुपर किंग्स को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। गया बुल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन बनाए जबकि एनआईटी सुपर किंग्स की टीम 108 रन पर ऑल आउट हो गई। गया बुल्स ने 13 रन से जीत दर्ज कर वीवो क्रिकेट लीग 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की। इस टूर्नामेंट में बेस्ट बैटर ऑफ फाइनल गया बुल्स के सोनू रहे जबकि बेस्ट बॉलर ऑफ फाइनल एनआईटी सुपर किंग्स के मंजीत के नाम रहा। वहीं प्लेयर ऑफ द फाइनल और टूर्नामेंट का खिताब गया बुल्स के रंजन राज ने अपने नाम किया। विजेता टीम गया बुल्स को वीवो मोबाईल की तरफ से 1 लाख, उप विजेता एनआईटी सुपर किंग्स को 50000 व तृतीय स्थान लाने वाले वीवीआईटी ड्रैगन्स को 25000 का पुरस्कार दिया गया। मौके पर उपस्थित बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी सहित आगत अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया गया। वीवो मोबाइल के सीनियर रिटेल मैनेजर आयुष कुमार ने विजेता टीम गया बुल्स को बधाई देते हुए कहा कि वीवो क्रिकेट लीग का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को मंच देना है, जिसमें सभी टीमों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया। वहीं उन्होंने उपविजेता एनआईटी सुपर किंग्स की भी सराहना की जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों की भारी मौजूदगी और खिलाड़ियों के जोश ने वीवो क्रिकेट लीग के इस संस्करण को यादगार बना दिया। मौके पर पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर राम कुमार, निखिलेश रंजन, बिहार क्रिकेट के कोच प्रमोद कुमार, स्कोरर सूरज, कॉमेंटेटर संदीप एवं अंकित, अंपायर राजेश रंजन, मंच संचालक मृत्युंजय झा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *