ऐसी नजर आएगी मुंबई-अहमदाबाद के बीच दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन, पहली बार आई तस्वीरे सामने

भारत स्थित जापानी दूतावास ने  (जापान के बुलेट ट्रेन) की तस्वीरें जारी की हैं। जापान की इस बुलेट ट्रेन को मोडिफाइ कर मुंबई-अहमबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर बुलेट ट्रेन के तौर पर चलाया जाएगा। तस्वीर में ये ट्रेन काफी खूबसूरत नजर आ रही है। लोग इस ट्रेन की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को समाप्त करने के लिए 2023-24 की समय सीमा निर्धारित की है। बुलेट ट्रेन के 508 किमी मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर 300 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की उम्मीद है।

एक जानकारी के मुताबिक मुंबई-अहमदाबाद के बीच 505 किमी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण पर 98000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत आएगी। वहीं, अनुमान है कि इस कॉरिडर पर ट्रेन की टॉप स्पीड 370 किमी प्रति घंटा होगी। इससे दोनों शहरों के बीच की दूरी को दो घंटे से भी कम समय में तय किया जा सकेगा। फिलहाल इसमें सात घंटे लगते हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में 11 नई सुरंगे बनानी पड़ेंगी, जिनमें एक मुंबई के पास समुद्र के अंदर होगी।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया करीब 3000 रुपए होगा। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद बुलेट ट्रेन सुबह छह बजे से देर रात 12 बजे तक 70 फेरे (हर तरफ से 35 फेरे) लगाएगी। एक अनुमान के अनुसार इस परियोजना को दिसंबर 2023 तक पूरा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। अहमदाबाद से मुंबई के बीच 508 किलोमीटर के बीच बुलेट ट्रेन गलियारे में 12 स्टेशन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *