हजारों कर्मी जुटेंगे बिहार राज्य विश्वविद्यालय-कॉलेज कर्मचारी महासंघ के महाधिवेशन में

पटना, 26 जून: बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ का 28वां महाधिवेशन 26 जून से श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना में शुरू होगा। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल एवं कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खां करेंगे।

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार होंगे। सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री संजय कुमार सिंह, विधान पार्षदों समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

महासंघ के अध्यक्ष गंगा झा और महामंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि प्रदेश भर से 1000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। 27-28 जून को पार्षद सत्र और 28 को नई कार्यकारिणी का गठन होगा।

महासंघ ने वेतन विसंगति, प्रोन्नति में देरी, अनुकंपा नियुक्ति, कर्मचारियों की भारी कमी और तदर्थ नियुक्तियों पर चिंता जताई है। पीपीयू के सीनेट सदस्य दीपक सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा भेजी गई राशि का विधिवत भुगतान नहीं हुआ है और न ही उपयोगिता प्रमाणपत्र भेजा गया।

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. साधना ठाकुर ने कर्मियों की भारी कमी को लेकर चिंता जताई और कहा कि यह मुद्दा सरकार और राजभवन तक पहुँचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *