बाढ बिहार सरकार के लिए कमाई का साधन है- पंकज कुमार शर्मा

5 अगस्त 2020, बिहार में हर साल बाढ़ आती है। सरकार के मुखिया हवाई सर्वेक्षण कर लेते हैं। हवाई सर्वेक्षण के बाद लोगों के लिए 5-6 हजार पर परिवार की राहत राशि उपलब्ध करवा दी जाती है। राहत राशि के घपले की कहानी आम बात है। इस पूरी प्रक्रिया में सरकार करोड़ों-करोड़ के घोटाले-घपले का परोक्ष रूप से अंजाम देती है। उक्त बातें भारतीय लोकमत पार्टी राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने कही।

सारण जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि सारण जिला के ठीक बगल में स्थित गोपाल गंज जिले के सत्तर घाट पुल का 29 दिन बाद ही ढह जाना राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के कथन को सही साबित करने के लिए काफी है।

नीतीश सरकार के बाढ़ घोटाले की चट की गयी राशि व हर साल बाढ़ के सरकारी लूट वाली नीति के भंडाफोड़ करने की दिशा में भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के कार्यकर्ता जल्द ही रणनीति बना कर लोगों के बीच जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *