बिहार विधान परिषद में जम कर लगे भारत माता की जय के नारे

पटना : बुद्धवार को बिहार विधान सभा की कार्यवाई शुरू होते ही बी जे पी ने सरकार पर ज़ोरदार हमला करते हुए भारpत माता की जय के नारे लगाए| बी जे पी के सदस्यों ने सरकार पर आरोप लगाया की सरकार आतंकियों को संरक्षण देने का  काम कर रही है | सदस्यों ने कहा कि बिहार आतंकियों के लिए पनाहगार बनता जा रहा है | उन्होंने ने मांग की , कि इन विषयों पर सदन में चर्चा होनी चाहिए |ज्ञात हो कि पिछले दिनों  पटना में पकिस्तान के समर्थन में नारे लगाये गए थे साथ ही नालंदा में एक घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था और कल दिल्ली से गिरफ्तार हुई महिला जो  आई एस की सदस्यता लेने जा रही थी , बिहार से ही थी |

निर्भय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *