बिहार-झारखंड में एक बार फिर रिलायंस जियो का जलवा – ट्राई

12 मई 2021, पटना / रांची। TRAI रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने फरवरी 2021 में बिहार टेल्कम सर्किल में सबसे ज्यादा ग्राहकों को जोड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते फरवरी में भारती एयरटेल, वोडा आइडिया समेत पब्लिक सेक्टर के बीएसएनएल को मौजूदा ग्राहकों से हाथ धोना पड़ा है।

जनवरी 2021 में बिहार-झारखण्ड में जियो के 3,15,48,147 ग्राहक थे जो फरवरी में बढ़कर 3,17,54,296 हो गया है। यानी रिलायंस जियो ने 2,06,149 नए ग्राहकों को जोड़ने में कामयाबी हासिल की।

ट्राई रिपोर्ट बताती है कि फरवरी 2021 में एयरटेल ने बिहार सर्किल के दो राज्यों बिहार-झारखंड में एक लाख से ज्यादा ग्रहकों को ख़ोया है। जनवरी 2021 में एयरटेल के पास 3,57,20,188 उपभोक्ता थे जो फरवरी 2021 में 1,14,191 घटकर 3,56,05,997 रह गया है।

रिपोर्ट के अनुसार वोडा आइडिया को भी फरवरी 2021 में 1,19,653 मौजूदा ग्राहकों से हाथ धोना पड़ा है। जनवरी में वोडा आइडिया के पास 1,22,41,896 ग्राहक थे जो फरवरी में घटकर 1,21,22,243 रह गया है।

इस दौरान पब्लिक सेक्टर की BSNL को भी 87,664 ग्राहक खोना पड़ा है। जनवरी 2021 में बिहार-झारखण्ड में BSNL के 59,69,667 उपभोक्ता थे जो फरवरी में घटकर 58,82,003 रह गया है।

बिहार टेल्कम सर्किल में ट्रुली 4G नेटवर्क की बदौलत रिलायंस जियो ने ये कामयाबी हासिल की है। TRAI रिपोर्ट के मुताबिक देश भर ने जियो ने फरवरी 2021 में 42 लाख से ज्यादा नय ग्राहकों को जोड़ा है।

Related posts

Leave a Comment