इंटक के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने दिल्ली रवाना हुए बिहार इंटक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह

पटना 20 फरवरी 2023 इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बिहार इंटक अध्यक्ष के नेतृत्व में बिहार के समस्त जिलों से 3000 डेलीगेट राष्ट्रीय इंटक के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने आज दिल्ली रवाना हुए।

विदित हो की उक्त बैठक नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 22, और 23 फरवरी 2023 को आयोजित होगी जिसमें इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर जी संजीवा रेड्डी सहित देश के तमाम इंटक के नेता ओर प्रतिनिधि भाग लेगे।

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी आमंत्रित किया गया है।

उक्त आशय की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार इंटक के सचिव सह प्रवक्ता के के काश्यप ने दी।

Related posts

Leave a Comment