के के कश्यप बने बिहार इंटक के सचिव सह प्रवक्ता

पटना: दिनांक 24 अप्रैल को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) बिहार प्रदेश इकाई की बैठक श्रमिक केंद्र सदाकत आश्रम में किया गया। बैठक में प्रदेश इंटक के पदाधिकारियों कार्यसमिति के सदस्यों महामंत्रीगण महिला इंटक की प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में प्रस्ताव पास कर के के कश्यप उर्फ शिव ओझा को बिहार इंटक का सचिव सह प्रवक्ता बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया उक्त घोषणा बिहार इंटक अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने की।

बैठक में मुख्य रूप से मई दिवस एवं इंटक स्थापना दिवस 1 मई एवं 3 मई के संबंध में चर्चा हुई इसके अलावा 18 जून 2022 रविवार को इंटक बिहार का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं श्रमिकों की समस्या तथा कांग्रेस के साथ समन्वय के अलावा आय के स्रोत पर विचार किया गया

Related posts

Leave a Comment