बिग ब्रेकिंग- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : NDA में सीटों का बंटवारा काफी खींचतान के बाद सर्वसम्मति से संपन्न

पटना, 12 अक्टूबर 2025:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों का बंटवारा सर्वसम्मति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। एनडीए के शीर्ष नेताओं की बैठक में सीटों के वितरण पर सहमति बनी, जिसमें सभी सहयोगी दलों ने गठबंधन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को प्राथमिकता दी।

बैठक के बाद जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीटों का वितरण इस प्रकार हुआ है —

* भारतीय जनता पार्टी (BJP) – 101 सीटें
* जनता दल (यूनाइटेड) [JDU] – 101 सीटें
* लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LJP(R)] – 29 सीटें
* राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा (RLM) – 06 सीटें
* हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) – 06 सीटें

बैठक के बाद एनडीए के घटक दलों ने इसे “सर्वसम्मत और संतुलित फैसला” बताया। उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर भी इसे सर्वसम्मत फैसला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *