नई दिल्ली: राज्यसभा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने से जुड़े 124वां संविधान संशोधन बिल को 10 घंटे की चर्चा के बाद पारित कर दिया गया. बीते दिन लंबी चर्चा के बाद हुई वोटिंग के बाद इस बिल को लोकसभा में पारित कर दिया गया था. बिल पास होने के बाद बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है. अब संसद का शीतकालीन सत्र खत्म हो चुका है. राज्यसभा में इस बिल के समर्थन में कुल 165 मत पड़े जबकि सात लोगों ने इसका विरोध किया. इस बिल पर साढ़े दस घंटे तक पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने चर्चा की. इस बिल में संशोधन के तमाम प्रस्ताव गिर गए, यानी ये बिल उसी रूप में पारित हुआ है, जिस रूप में सरकार ने इसे पेश किया था.अब इस बिल को राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा.राज्य सभा से विधेयक को पारित करवाने के लिए सत्र का कार्यकाल एक दिन बढ़ाया गया था.बुधवार को बिल पेश किए जाने के बाद विपक्ष ने ज़ोरदार हंगामा किया जिसके बाद सदन को दोपहर 2 बजे तक लिए स्थगित कर दिया गया था. दोपहर बाद दोबारा चर्चा शुरू हुई.शुरूआत बीजेपी सांसद प्रभात झा ने की. उनके बाद राज्य सभा में कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा और फिर बारी-बारी से विभिन्न दलों के सांसद संसद में बिल पर अपनी बातें रखीं.बहुजन समाज पार्टी के नंबर दो नेता सतीश मिश्रा ने इस बिल का स्वागत किया है. लेकिन उन्होंने इस बिल पर सवाल उठाए हैं.
Related Posts
जो इनोवेट करेगा, वो पूरी दुनिया पर राज करेगा- उप मुख्यमंत्री
पटना-राजधानी के सरदार पटेल भवन में पटना आइडियाथॉन 2018 के दो दिवसीय आयोजन का विधिवत शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री सुशील…
मशरक के बड़वाघाट घोघारी नदी मे उफान
*अनूप नारायण सिंह* मशरक प्रखण्ड क्षेत्र मे बाढ़ का पानी अत्यधिक मात्रा मे एकाएक आ जाने के कारण बुधवार को…
साथ जियो फाउंडेशन आई एफ एफ के बैनर तले 23 फरवरी को फिल्म स्क्रीनिंग,अवॉर्ड समारोह,कवि सम्मेलन, कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन
नवादा,साथ जियो फाउंडेशन आई एफ एफ के बैनर तले आगामी 23 फरवरी दिन रविवार को स्थानीय विजय मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल…
