15–20 मिनट में ऑनबोर्डिंग, AI हॉटलाइन से डिलीवरी पार्टनर बनना हुआ आसान

पटना/रांची, फरवरी, 2026: बहुत-से लोग ऐसा काम चाहते हैं, जिसे बिना झंझट और कम समय में शुरू किया जा सके
और अपनी जरूरत के हिसाब से कमाई की जा सके। खासकर युवाओं और पार्ट-टाइम काम करने वालों के लिए आसान
और भरोसेमंद विकल्प होना बहुत मायने रखता है। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए डिलीवरी पार्टनर बनने की प्रक्रिया
को अब काफी सरल और तेज़ बन गई है।

इसके लिए एआई-संचालित हॉटलाइन 89200 89200 शुरू की गई है। इस नंबर पर कॉल करते ही व्हाट्सऐप के जरिए
पूरी ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिसे 15-20 मिनट के भीतर पूरा किया जा सकता है। सिर्फ एक पहचान पत्र के
आधार पर रजिस्ट्रेशन और बैकग्राउंड जाँच पूरी होती है और व्यक्ति तुरंत कमाई शुरू कर सकता है।

हॉटलाइन शुरू होने के बाद हर हफ्ते करीब 40,000 कॉल मिल रहे हैं, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। यह पहल
देश के 800 से अधिक शहरों में लोगों को अपने समय के अनुसार काम करने, हर हफ्ते भुगतान और बीमा जैसी सुविधाओं
के साथ भरोसेमंद कमाई का मौका देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *