बड़ी नाव दुर्घटना- भागलपुर में 100 यात्रियों को लेकर आ रही नाव गंगा नदी में पलटी

भागलपुर :- नवगछिया में गोपालपुर नटगा जहाज घाट समीप एक बड़ी नाव दुर्घटना हो गयी है.  100 यात्रियों को लेकर आ रही नाव गंगा नदी में पलट गई है. नाव दुर्घटना की खबर से कोहराम मच गया है.

स्थानीय लोगों की मदद से 100 लोगों में से तीस लोगों को डूबने से बचा लिया गया है. लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. इसमें एक महिला का शव भी बरामद किया गया है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी खोजबीन जारी है.