बाढ़ प्रभावित जिलों में श्वास चिकित्सा शिविर लगाएगी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा

पटना :- बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बिहार प्रदेश के अध्यक्ष डॉ विजय राज सिंह बाढ़ प्रभावित इलाकों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने की तैयारी .

बाढ़ की विभीषिका बिहार के लिए अभिशाप

राज ट्रामा सेंटर सेंटर गोला रोड पटना के सौजन्य से बिहार के सीतामढ़ी जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, पटना में आयोजित आज एक प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बिहार प्रदेश के अध्यक्ष डॉ विजय राज सिंह ने बताया कि बाढ़ की विभीषिका बिहार के लिए अभिशाप बन गई है.

शासन प्रशासन के तमाम दावे के बावजूद प्रतिवर्ष उत्तर बिहार में बाढ़ का प्रकोप होता है, और लोगों की जिंदगियां तबाह हो जाती है.

बाढ़ राहत के नाम पर भी व्यापक पैमाने पर खेल होता है, बाढ़ प्रभावित लोगों तक से समय राहत सामग्री नहीं पहुंच पाती समुचित इलाज के अभाव में असंख्य लोग असमय काल कवलित हो जाते हैं.

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने का भी निर्णय 

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से बाढ़ प्रभावित जिलों में निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा राहत केंद्र संचालित करने का निर्णय लिया है. बाढ़ प्रभावित इलाकों के गंभीर रूप से बीमार लोगों को निशुल्क इलाज के लिए राज ट्रामा सेंटर गोला रोड बैंक कॉलोनी नियर संत करेंस स्कूल में स्पेशल वार्ड की व्यवस्था की गई है.

बाढ़ प्रभावित सबसे ज्यादा सीतामढ़ी जिले के पांच पंचायतों में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया है, विजय राज सिंह ने संगठन से जुड़े सभी लोगों का आह्वान किया कि संकट की इस घड़ी में बढ़-चढ़कर बाढ़ पिड़ितो की सेवा में भाग ले.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार को बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए युद्ध स्तर पर कार्यक्रम करना चाहिए.

   विज्ञापन 

 

Related posts

Leave a Comment