नालंदा स्टेशन पर रुकेगी बुद्घ पूर्णिमा एक्सप्रेस

पटना। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर 26 मई से 13233 व 13234 राजगीर दानापुर राजगीर एक्सप्रेस का पावापुरी रोड स्टेशन पर तथा 14223 व 14224 राजगीर वाराणसी राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का नालंदा स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर अगले छह माह के लिए दो दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है। 13233 राजगीर दानापुर एक्सप्रेस 16.52 बजे पावापुरी रोड स्टेशन पहुंचेगी तथा 16.54 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

13234 दानापुर राजगीर एक्सप्रेस 9.48 बजे पावापुरी रोड स्टेशन पहुंचेगी तथा 9.50 बजे प्रस्थान करेगी। 14223 राजगीर वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस 23.45 बजे नालंदा स्टेशन पहुंचेगी तथा 23.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 14224 वाराणसी राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस 04.54 बजे नालंदा स्टेशन पहुंचेगी तथा 04.56 बजे प्रस्थान करेगी।

Related posts

Leave a Comment