Horoscope, 17 September 2020: मिथुन राशि वालों को हो सकती है व्यापार में वृद्धि, जानिए अपनी राशि

।।आप सभी का मंगल हो।।

दिनाँक 17/09/2020 का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2077
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः05:57
सूर्यास्त:-शायं 06:04
ऋतु:-वर्षा
माह:-आश्विन
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-अमावस्या
नक्षत्र:-पूर्वाफाल्गुनी
अमृतमुहूर्त:-मध्याह्न 01:47 से 03:19 तक
दिशाशूल:-दक्षिण
शुभदिशा:-उत्तर
दिशाशूल बचाव:-बृहस्पतिवार को जीरा, या दही खा कर घर से बाहर निकल सकते हैं।

 

।।आज का राशिफल।।

  • मेष:- आज का दिन शुभफलदायी होगा। यात्रा सामान्य रूप से लाभप्रद रहेगी। आज किसी प्रकार के कानूनी विवाद में आपको राहत मिल सकती है। सांयकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ना संभव है। भूमि क्रय या बिक्री का संजोग बना हुवा है।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • वृष:- आज का दिन मिश्रित फलदाई है। अधिकारियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। व्यय अधिक होगा। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनाए रखें, समाज में सम्मान बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • मिथुन:- आज किसी भी प्रकार का शुभ समाचार आपको प्रातः ही प्राप्त होगा। राजनीतिक मामलों में भी रुकावट आ सकती है। दोपहर के बाद कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। अच्‍छे लोगों के साथ से अच्‍छे कार्य करेंगे। रात के वक्‍त किसी मंगल कार्य में भाग लेने से मन प्रसन्‍न रहेगा। व्यापार में वृद्धि हो सकती है।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • कर्क:- आज का दिन शुभ फल दायक है। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। अच्‍छे कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज प्रशंसा के साथ उन्‍नति के मार्ग प्रशस्‍त हो सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान होगी, धूर्तों से सावधान रहें ।
    राशिरत्न:-मोती
  • सिंह:- आज का दिन मिश्रित लाभकारक है, समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। कार्यों में आज सजगता बरतें। पदोन्‍नति के अवसर प्राप्‍त होंगे। आज आपको दांपत्‍य जीवन में भी सुख का अनुभव होगा ,और साथ ही संतान को लेकर मन प्रसन्‍न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिल सकती है।
    राशिरत्न:-माणिक्य
  • कन्या:- आज सुख संपत्ति का लाभ प्राप्‍त होगा। समाज में आपके मान सम्‍मान में इजाफा होगा ,और परिवार के लोगों से आपकी अच्‍छी बनेगी। मित्रों के सहयोग से आपके कई कार्य पूर्ण होंगे और नौकरी करने वालों को भी आज मुनाफा होगा। व्‍यापारियों वर्ग को भी आज लाभ होगा।
    राशिरत्न:-पन्ना
  • तुला:- आज आपको सांसारिक सुख भोग का लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। आज शाम के वक्‍त किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।
    राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
  • वृश्चिक:- आज दिन का परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि प्राप्ती होगी। ऑफिस में आपकी जिम्‍मेदारी बढ़ने से आपके साथ के कुछ लोगों को बुरा लग सकता है ,और संभव है कि आपके साथ बुरा बर्ताव करने लगें। मगर जहां तक हो सके आप इस पर ध्यान न दें।
    राशिरत्न:-मूँगा
  • धनु:- आज का दिन कठिनाइयों से भरा हो सकता है। आस-पास का माहौल आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से माहौल को अनुकूल बनाने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति से मन मुटाव करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
    राशिरत्न:-पुखराज
  • मकर:- आज अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से तनाव हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें।
    आर्थिक पक्ष से लाभ होगा।
    राशिरत्न:-नीलम
  • कुंभ:- आज आपको अच्छा लाभ हो सकता है। किसी लम्बित कार्य में सफल होने का हर्ष होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में पिछले 4 दिनों से चला आ रहा मतभेद (पत्नी से) भी समाप्त हो जाएगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय भगवदभक्ति में व्यतीत करें।
    राशिरत्न:-नीलम
  • मीन:- आज का दिन संतान की ओर से प्रसन्‍नता दायक रहेंगे। जिन लोगों ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सांयकाल से रात्रि का समय भी मेल-मिलाप में बीतेगा।आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
    राशिरत्न:-पुखराज

।।विशेष।।

आज स्न्नान दान की अमावस्या व अमावस्या का श्राद्ध है।आज जिनके पितरों की मृत्यु की तिथि का ज्ञान नहीं होता उन्हें आज ही श्राद्ध कर्म करना चाहिए।ब्राह्मणों को महाविष्णु स्वरूप मानते हुवे पितरों की संतुष्टि के निमित्त उनको भोजन व दान दक्षिणा के साथ यथोचित सम्मान करें जिससे घर -परिवार में सुख शांति आती है व वंश बेल की अभिवृद्धि होती है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा प्रवक्ता
श्रीधाम श्री अयोध्या जी
आचार्य श्री से परामर्श हेतु संपर्क करने का समय प्रातः09:00 से अपराह्न 04:00 बजे तक
संपर्क सूत्र:-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *