साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के देख रेख मे साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा पटना के जेपी गंगा पथ पर दो दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग लीग (पूर्वी क्षेत्र) आज से शुरू हुआ। इस महिला साइक्लिंग लीग का विधिवत उदघाटन पटना क्षेत्र के आईजी जितेन्द्र राणा (आईपीएस) ने नारियल फोड़कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार, सम्मानित अतिथि साई पटना क्षेत्र के प्रभारी सोमेश्वर राव,बिहार कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह एवं बिहार राइफल संघ के सचिव कुमार त्रिपुरारी सिंह मौजूद थे। आज हुए मास स्टार्ट के सब जूनियर वर्ग के 5 किलोमीटर स्पर्धा में तीनो मेडलिस्ट बिहार की रही जिसमें आशा कुमारी प्रथम, सोनाली कुमारी द्वितीय एवं जानकी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सब जूनियर 20 किलोमीटर स्पर्धा में मिनी प्रथम स्थान (असम), पिंकी कुमारी द्वितीय (झारखंड) एवं बिहार की सुप्रिया कुमारी तृतीय स्थान पर रही वहीं महिला ओपन के 2 किलोमीटर स्पर्धा में भी बिहार की बेटियों के दबदबा के साथ खुशी कुमारी प्रथम,सृष्टि कुमारी द्वितीय एवं केशु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर तीनों मेंडल पर बिहार की खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया।
टाइम ट्रायल 10 किलोमीटर स्पर्धा के सब जूनियर वर्ग में ओडिशा की मनिषा सायो ने प्रथम स्थान जबकि बिहार की गुड़िया कुमारी ने द्वितीय स्थान एवं सृष्टि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों का स्वागत एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव डॉ कौशल किशोर सिंह ने किया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष विक्रम आदित्य,कोषाध्यक्ष निकी, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर,बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन कुमार गुप्ता,बिहार साफ्टबॉल क्रिकेट संघ के सचिव ज्योति कुमार,धनेश्वरी देवनन्दन कन्या विद्यालय के प्राचार्य परमानंद मंडल, डीआरपीएसपीएम की सहायक प्राध्यापिका मिताली मित्रा, पूर्णिया जिला साइक्लिंग संघ के सचिव विजय शंकर, वैशाली जिला साइक्लिंग संघ के सचिव तेज नारायण,आशिष कुशवाहा,संतोष कुमार,सन्नी मेहता,श्याम कुमार झा,शारीरिक शिक्षक कन्हैया कुमार, रिया कुमारी सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे। उदघाटन समारोह के अवसर पर धनेश्वरी देवनंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दानापुर की छात्राओं द्वारा आकर्षक स्वागत गान,लोकनृत्य व बैंड की धुन प्रस्तुत किया गया। कल पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि पटना नगर निगम की उपमेयर रश्मि चंद्रवंशी एवं विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.सारिका राय होंगी।
