अशोक नगर चित्रगुप्त परिषद में कलमजीवियो के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा की तैयारी पूरी

कलमजीवियोंं के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सिर्फ पटना में सैकड़ों जगह पूजनोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम कंकड़बाग के अशोक नगर चित्रगुप्त परिषद में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के सचिव त्रिपुरारी शरण ने बताया कि पूजा प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक चलेगी। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा। दिन के एक बजे से बिरादरी भोज का भी आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस मंदिर में श्री चित्रगुप्त भगवान की स्थाई प्रतिमा है। मंदिर प्रांगण में संध्या में भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पूजानोत्सव कार्यक्रम में सासंद रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, नितिन नवीन, आर के सिन्हा, ऋतुराज सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा समेत कई गणमान्य लोगों के उपस्थिति रहने को संभावना है।

Related posts

Leave a Comment