शानिवार को कला तिल या अदरक खा कर बाहर निकलें मंगल होगा, पढ़ें 10 जुलाई शानिवार का पञ्चाङ्

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक10/07/2021दिन शनिवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)
शक संवत:-1943(प्लव नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः05:15
सूर्यास्त:-शायं 06:45
ऋतु:-ग्रीष्म
माह:-आषाढ़
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-अमावस्या प्रातः05:43 तक तदुपरांत प्रतिपदा
नक्षत्र:-पुनर्वसु
योग:-व्याघात
करण:-नाग तदुपरान्त किंस्तुघ्ना
शुभमुहूर्त:-अपराह्न06:57से
08:40तक
राहूकाल:-प्रातः09:00 से 10:30 तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
आज उड़द,कला तिल या अदरक खा कर बाहर निकलें आपका मंगल हो।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रह सकता है। आज आप अपने व्यापार के किसी काम को पूरा करने में फंसे रहेंगे व अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण आपका जीवन साथी आपसे नाराजगी जता सकते हैं। आज सावधानीपूर्वक वही कार्य करने की सोचें, जिससे आपका आत्म-सम्मान बढे और आज  व्यापार में आपको किसी सहयोगी से वाद-विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो यह कानूनी हो सकता है। सायं काल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके व्यापार में आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आज आपकी कोई नई संपत्ति होने का संकेत दे रही है, जिसके लिए दिन उत्तम रहेगा और भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ नए सहयोगी मिलेंगे और उनके साथ आप अपने काम धंधे को आगे बढ़ाने के लिए प्लान बना सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ खर्चा भी करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों यदि विदेश में जाकर कोई कोर्स करना चाहते है, तो वह आज दाखिला ले सकते हैं।
राशिरत्न:-हीरा या ओपल

मिथुन :-
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ लगी रहेगी। आज आपके ऊपर एक विशेष प्रकार की चिंता बनी रहेगी, जिसके कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज आप अपने किसी सहयोगी की मदद से दूर करेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य भी आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। सायंकाल के समय आपके घर कुछ ऐसे अतिथि आ सकते हैं, जो लंबे समय के लिए डेरा डाल सकते हैं, जिसमें आपको धन भी खर्च करना पड़ेगा
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज का दिन आपके लिए कुछ सामान्य रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है व नौकरी से जुड़े जातक यदि आज पार्ट टाइम कार्य को करने का मन बनाएंगे, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन लोगों को आज अपने जीवनसाथी से कुछ तनाव मिल सकता है। आज आपने बहुत समय से रुके हुए कार्यों को बनाने की चेष्टा करेंगे, जिसके लिए आपको अपने भाइयों के साथ की आवश्यकता होगी।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज आपको अपना दिन भाग्य के सहारे नहीं छोड़ना होगा। यदि ऐसा करेंगे, तो उसमें आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। यदि आज आप किसी कार्य को आगे के लिए टालेंगे तो, उसमें आपको नुकसान ही होगा। ऑफिस में आज लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे और प्रभावित होंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा, इसके कारण आपको वेतन वृद्धि मिल सकती है। यदि आज आप व्यापार में निवेश करने का मन बना रही है, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आपको अपनी नौकरी व व्यवसाय में चुप रह कर काम करना लाभ देगा। यदि आज किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाकर आगे बढ़ना होगा व बहसबाजी से बचना होगा। आपको आज अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए किसी की मदद करनी पड़ सकती हैं। आज आप जिन लोगों की मदद कर रहे हैं। भविष्य में कहीं ना कहीं आपके भी काम आएंगे। परिवार के सदस्यों में आज कोई विवाद पनप सकता है। धार्मिक कार्यों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च करेंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज का दिन आपके लिए शुभ व फलदायक रहेगा। आज आपके सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आज आप अपने लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे और अपने ऊपर कुछ धन भी व्यय करेंगे, जो आपको पसंद होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। जीवन साथी के साथ समय बिताने से आपको सुखद अनुभूति होगी। आज किसी प्रिय मित्र के सहयोग से आपके बिगड़े हुए काम सुधर सकते हैं और आप उनसे लाभ प्राप्त करेंगे। दोस्तों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:-
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह आप के लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी और आपका सोचा हुआ काम बन जाने से मन में हर्ष होगा, इसके कारण आपसे मौज बहार के दिन आएंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकाक्षाओं की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। सायंकाल के समय आज आपके पिताजी को कोई आंखों का रोग परेशान कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से आपके धन कोष में वृद्धि होगी, जिसके कारण आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही वह करना पड़ेगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज सुबह से ही आपको कुछ निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकते हैं, जिसके कारण आपका मन परेशान होगा और आप कुछ तनाव भी महसूस करेंगे, लेकिन दोपहर बाद में व्यापार में आपकी कोई डील फाइनल होने से आपके तनाव में कमी आएगी। नौकरी-पेशा जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आपके पास पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद उत्पन्न होता है, तो आपको इससे बचना होगा, नहीं तो यह कानूनी हो सकता है।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :-
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष योग बना रहा है, जो आपको हर कार्य में सफलता दिलाएंगे। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आपको आज वही कार्य करने होंगे, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो एवं संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाओं में भी आज आप निवेश करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज आपके विरोधी परास्त होंगे और शत्रुओं के इरादे नाकामयाब होंगे, जिसके कारण उनको निराशा हाथ लगेगी और सफलता प्राप्ति से आपको हर्ष होगा और मन प्रसन्न रहेगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष बना रहा है। आज घरेलू स्तर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों में भी आज आपकी रूचि बढ़ेगी, इसके लिए आपको कुछ खर्चा भी करना पड़ेगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनके कारण उन्हें विदेश जाना पड़ सकता है और उनका तनाव कम होगा। यदि आपके पिताजी को कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।तिथि विशेष।।
आज आज स्नान-दान की शनि अमावस्या तिथि है।
आज शनि अमावस्या शनि ग्रह की शान्ति हेतु महत्वपूर्ण होगी।
आज शनि शान्ति हेतु काली वस्तुओं का दान ,दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ , महामृत्युंजय अनुष्ठान, आदि उपाय विशेष लाभ प्रद है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी ज्योतिर्विद, वास्तुविद, व सरस् श्रीरामकथा,व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी
सभी प्रकार के सात्विक कर्मकाण्ड, धार्मिक अनुष्ठान व परामर्श हेतु संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment