भारतीय महिला खो-खो टीम कैप्टन को हरिमोहन ने दी बधाई

अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित होने पर भारतीय महिला खो-खो टीम की कैप्टन, महाराष्ट्र की महिला खो-खो खिलाड़ी, काले सारिका को मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह एवं खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

साथ ही हरिमोहन ने भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल सर, भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता सर, भारतीय खो-खो महासंघ के महासचिव एम. एस त्यागी सर एवं ज्वाइंट सेक्रेटी चंद्रजीत जाधव को खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं मुंगेर जिला खो-खो एसोसिएशन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने ये कहा कि ये खो-खो खेल व खिलाड़ियों के लिए गौरव की बात है। भारतीय खो-खो महासंघ के सभी वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में हमारे देश के खो-खो खिलाड़ी लगातार विश्व पटल पर अपनी प्रतिभा का लगातार लोहा मनवा रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment