अपसा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, स्वामी विवेकानन्द वर्ल्ड स्कूल बना विजेता

पटना : अन ऐडेड प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन (अपसा) के तत्वावधान में 12 जनवरी से जी ए सी गर्दनीबाग, पटना में आयोजित अपसा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा समाज भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा उपस्थित रहे।

मंत्री दीपक प्रकाश ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़िओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, खेल भावना और नेतृत्व जैसे गुणों का भी विकास करता है। इस टूर्नामेंट के फाइनल में स्वामी विवेकानन्द वर्ल्ड स्कूल चांदमारी रोड, पटना ने अल हीरा पब्लिक स्कूल को 49 रन से हराकर अपसा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता। एस वी एन वर्ल्ड स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए जबकि अल हीरा पब्लिक स्कूल की टीम 58 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के सचिन कुमार ने मैन ऑफ द सीरीज और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब जीता जबकि अंश कुमार ने फाइनल  के मैन ऑफ द मैच के साथ टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बाॅलर का खिताब जीता। विजेता टीम को नागमणि कुशवाहा की तरफ से 15000 रुपए एवं उपविजेता टीम को 10000 रुपए नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। आगत अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया गया।

अपसा अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार झा एवं अपसा सचिव राकेश कुमार रंजन ने टूर्नामेंट में शामिल होने वाले सभी टीम प्रबंधकों को मोमेंटो एवं सभी टीम के कप्तान को विशेष ट्राफी देकर टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए आभार प्रकट किया। अल हीरा पब्लिक स्कूल के निदेशक जाफिर आलम अपने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए उपस्थित रहे। मौके पर संगठन उपाध्यक्ष गोकुलेश उपाध्याय, महासचिव अजय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सह प्रवक्ता डाॅ. मुकेश कुमार, उपसचिव अविनाश कुमार झा, सुषमा पाण्डेय, संयुक्त सचिव उमेश सिंह, अमरेन्द्र कुमार, कार्यकारिणी समिति सदस्य प्रभात रंजन, श्लोक कुमार के साथ अपसा सदस्य श्रीपति नारायण, सन्नी कुमार निगम, मनीष कुमार दुबे सहित अन्य संगठन सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *