अपने दिल के बारे में ये 4 बातें जानकर चौंक सकते हैं

आपका दिल :-  आपकी जिंदगी का आधार है। एक बार मस्तिष्क काम करना बंद कर दे, तो व्यक्ति के शरीर में जान रह सकती है (जैसा कि कोमा की स्थिति में होता है)। मगर यदि दिल काम करना बंद कर दे, तो जिंदगी खत्म। हृदय यानी हार्ट बहुत महत्वपूर्ण अंग है, यह तो आप जानते हैं। मगर ऐसा क्यों माना जाता है या मेडिकल साइंस हार्ट को इतना महत्वपूर्ण क्यों मानता है, इसके बारे में शायद आपकी जानकारी सीमित हो। आज हम आपको बता रहे हैं इंसानी दिल (Human Heart) के बारे में 4 ऐसी बातें, जो आपको चौंका सकती हैं।

कितनी बार धड़कता है दिल

आपका दिल आपका जीवन शुरू होने से लेकर मौत होने तक लगातार धड़कता रहता है। आपके दिल में 4 चैंबर होते हैं, जिनपर 4 वॉल्व बने होते हैं। इन वॉल्व के खुलने-बंद होने के कारण ही दिल के धड़कने की धप-धप की आवाज सुनाई देती है। दिल के धड़कने की गति आमतौर पर स्वस्थ व्यक्तियों में 1 मिनट में 72 बार की होती है। इस हिसाब से देखें तो जब आप अपने रोजमर्रा के काम कर रहे होते हैं, उसी दौरान आपका दिल एक दिन में 1 लाख से ज्यादा बार धड़क चुका होता है।

कितना खून पंप करता है दिल

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आपका दिल आपके स्वास्थ्य के आधार पर 1 मिनट में 5 से लेकर 30 लीटर तक खून को पंप करता है। इस अनुसार एक दिन में औसतन 7500 लीटर से ज्यादा खून आपके हृदय द्वारा पंप किया जाता है। इसी पंपिंग के कारण आप जिंदा हैं। दिल द्वारा पंप किए गए खून में जरूरी पोषक तत्व और ऑक्सीजन घुले होते हैं, जो सेल्स तक पहुंचते हैं और सेल्स इनका इस्तेमाल करके बाकी बची चीजों को किडनी के पास भेज देते हैं, जहां खून फिल्टर होता है।अगर आपके किचन में कोई नल लगा हो और आप इसे खोल दें, तो 45 साल तक लगातार नल के चलने पर जितना पानी बहेगा, उतना खून अकेले आपका दिल आपकी पूरी जिंदगी में पंप कर चुका होता है।

दिल अकेला भी जिंदा रह सकता है

ये भी एक मजेदार बात है कि अगर आपका दिल आपके शरीर से अलग कर दें, तो शरीर काम करना बंद कर देगा और आपकी मौत हो जाएगी। मगर आपक दिल शरीर से अलग होने के बावजूद धड़कता रह सकता है।

दुनियाभर में सबसे ज्यादा लोग कार्डियोवस्कुलर बीमारियों के कारण मरते हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा संख्या हार्ट अटैक के कारण मरने वालों की होती है। मगर एक और मजेदार बात जानकर आपको हैरानी हो सकती है कि एक अध्ययन के मुताबिक सबसे ज्यादा हार्ट अटैक सोमवार के दिन आते हैं। इसमें भी क्रिसमस के दिन सबसे ज्यादा हार्ट अटैक के मामले देखे गए हैं।

कितना बड़ा-कितना भारी है दिल

एक बच्चे का दिल लगभग आपकी मुट्ठी जितना बड़ा होता है, जबकि एक वयस्क का दिल आपकी 2 मुट्ठी जितना बड़ा होता है। औसतन एक वयस्क का दिल 250-350 ग्राम के लगभग होता है। हालांकि विशेष स्थितियों में इसका वजन 500 ग्राम तक भी हो सकता है। यह भी मजेदार बात है कि पुरुषों का हृदय, महिलाओं के हृदय से लगभग 50 ग्राम ज्यादा भारी होता है।

Related posts

Leave a Comment