10 साल बाद इस गंभीर समस्या को बिना सर्जरी के बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने दी मात

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर फिटनेस के मामले में युवा एक्टर्स को भी मात दे देते हैं। वह 63 साल की उम्र में भी काफी यंग और फिट लगते हैं। ऐक्टर के लिए उम्र मात्र एक संख्या भर है। बॉलीवुड के सबसे चार्मिंग एक्टर कहे जाने वाले अनिल कपूर के लिए उम्र कोई माइने नहीं रखती। 60 की उम्र पार कर चुके अनिल अभी भी किसी यंग एक्टर सरीखे ही लगते हैं। कई दफा उनसे पूछा जाता रहा है कि वे इतना फिट कैसे रह लेते हैं। खुद को फिट रखने के लिए कसरत करते हैं और अपनी फिटनेस का अच्छे से खयाल रखते हैं।

एक्टर को देख कर भले ही उनकी उम्र का पता ना चलता हो मगर वे पिछले 10 सालों से वे पैर से संबंधित अकिलिस टेंडन नामक इंजरी से जूझ रहे थे। अनिल कपूर ने बताया कि वह पिछले 10 साल से एकिलिस टेंडन की समस्या से जूझ रहे थे, जिससे ठीक होने के लिए डॉक्टर्स उन्हें सर्जरी कराने का सुझाव दे रहे थे लेकिन उन्होंने बिना सर्जरी के ही इस समस्या पर काबू पा लिया है। हालांकि इसमें एक दशक का समय लगा। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इस दौरान के अपने अनुभव के बारे में बताया है। फोटोज में वे जॉगिंग करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने उस डॉक्टर का भी जिक्र किया है जिसकी मदद के बिना ये संभव ही नहीं हो पाता।

अनिल कपूर ने लिखा, ‘मैं पिछले 10 सालों से अकिलिस टेंडन की समस्या से जूझ रहा था। दुनियाभर के डॉक्टर्स ने मुझे ये सलाह दी कि ये ऐसे ठीक नहीं होगा और मुझे सर्जरी करानी पड़ेगी। मगर डॉक्टर मुलर ने मेरा अच्छी तरह से उपचार किया और मुझे गाइड किया। उनकी मदद से बिना कोई सर्जरी कराए मैं ठीक से चलने लगा, फिर दौड़ने लगा और अब स्किपिंग भी आराम से कर ले रहा हूं।’

बता दें कि पर अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ के साथ जल्द ही एक फिल्म में नजर आएंगे। फिल्ममेकर सुभाष घई, जैकी और अनिल को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें जैकी और अनिल पुलिस के रोल में नजर आएंगे। सुभाष घई ने कहा था, ‘हां, हम तीनों मिलकर एक मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं। यह फिल्म मुक्ता आट्र्स लिमिटेड के बैनर तले बनाई जाएगी और फिल्म का टाइटल ‘राम चंद किशन चंद’ होगा। जैकी और अनिल दोनों 60 की उम्र में पुलिस की भूमिका निभा रहे हैं। जैकी इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं और अनिल हमेशा की तरह सतर्क है।’ अनिल कपूर जल्द ही अभिनव बिंद्रा की बायॉपिक में अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टीस्टारर ‘तख्त’ में काम करते हुए दिखाई देंगे। अनिल कपूर ने आखिर बार फिल्म ‘मलंग’ में काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *