अंग्रेजों के मार्ग पर चलकर 60- 70 वर्षों से सत्तासीन लोग कर रहे हैं देश का दमन- पंकज कुमार शर्मा

27 जुलाई 2020, सर्वविदित है कि भारत में अंग्रेज रोजगार करने आए। रोजगार बढ़ा कर सत्ता पर हावी हुए। जब सत्ता मिल गई, तब भारत को लूटना आरंभ कर दिया। उसके बाद भारत दरिद्र हो गया। अपने हक की आवाज उठाने वालें लोगों को कुचला गया। जेल में भी डाला गया एवं लोगों पर लाठियां चलवाई गई। उक्त बातें भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने एक प्रेस वक्तव्य में कही।
उन्होंने कहा कि इसी नीति को अपनाते हुए उसी मार्ग पर चलकर 60- 70 वर्षों से सत्तासीन लोग चल रहे हैं। देश में दमन किया जा रहा है। अपनी सत्ता के लिए लोगों को जेल में डाला जा रहा है। सत्ता के लिए अपने ही लोगों का कत्ल भी किया जा रहा है। आज भी गरीबों के साथ दमन की नीति शिक्षा स्वास्थ्य की अनदेखी की जा रही है। आज लुटेरे रोज दिवाली मना रहे हैं बिरयानी खा रहे हैं और अपने तिजोरी भर रहे हैं। गरीबों को सूखी रोटी नसीब नहीं हो रहा है। देश में उद्योग एवं कृषि करने वालों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। गरीबी एवं अत्याचार से लोग ग्रस्त हैं वृद्ध एवं युवतियों पर अत्याचार होना जारी है।
श्री शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद कुछ सुधार हुआ भी है तो ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर है। इन्हीं सब प्रताड़ना को देखकर भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी की स्थापना की गई है। इसी दूषित सोच को समाप्त करने के लिए भालोरपा पार्टी बनाई गई है। यह पार्टी आम लोगों को सत्ता में लाना चाहती है।
आगे उन्होने कहा कि जो लोग जाति, धर्म, कुटुंब, कबीला से उठकर अपनी आवश्यकताओं को देखते हुए साधन के अनुकूल समाज सेवा करना चाहते हैं, उन सभी लोगों को साथ देने हेतु पार्टी अपना कर्तव्य समझती है। इस योजना में आने वाले तमाम राजनीतिक पार्टियां सामाजिक कार्यकर्ता सेवा भाव से पार्टी में जुड़ रहे हैं। बिहार चुनाव 2020 में सभी ईमानदार एवं कर्मठ लोगों को हमारी पार्टी टिकट देगी। अबतक 103 व्यक्ति टिकट के लिए आवेदन कर चुके हैं कई सारे युवा व समाजसेवी करनें की कोशिश में लगे हुए हैं।
प्रेस वक्तव्य में सारण जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा गया है कि बिहार और देश के हालात का जितना स्पष्ट विजन माननीय अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा जी के पास है उतना मौजूद समय में किसी नेता के पास नही है। यहीं कारण है कि लगातार युवा जुड़ रह हैं। बिहार और देश में बदलाव की बयार 2020 के बिहार विधान सभा चुनाव से शुरू होगा और सारण जिला इसमें एक बार फिर अग्रणी भूमिका निभाएगी।

Related posts

Leave a Comment