पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए चलेंगी और 12 जोड़ी पूजा स्पेशल

पटना। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए पहले से निर्धारित 46 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के अलावा और 12 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन सभी 58 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों द्वारा कुल 500 फेरे लगाएं जाएंगे जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध हो  सकेगा।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 04004 दिल्ली दरभंगा पूजा स्पेशल  22 व 28 अक्टूबर को दिल्ली से 14.20 बजे तथा वापसी में 04003 दरभंगा दिल्ली पूजा स्पेशल 23 व 29 अक्टूबर को दरभंगा से 18.20 बजे,  04006 दिल्ली दरभंगा पूजा स्पेशल 23 अक्टूबर को दिल्ली से 14.20 बजे तथा 04005 दरभंगा दिल्ली पूजा स्पेशल 24 अक्टूबर  को दरभंगा से 18.20 बजे, 04052 आनंद विहार टर्मिनस सहरसा पूजा स्पेशल 27 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनस से 15.25 बजे तथा 04051 सहरसा आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 28 अक्टूबर को सहरसा से 19 बजे, 04054 आनंद विहार टर्मिनस मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल 22 व 28 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनस से 12 बजे तथा 04053 मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 23 तथा 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर से 13 बजे, 04082 आनंद विहार टर्मिनस मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल 27 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनस से 12 बजे तथा 04081 मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 28 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर से 13 बजे, 04314 देहरादून मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल 20 व 23 अक्टूबर को देहरादून से 17.15 बजे  तथा 04313 मुजफ्फ रपुर देहरादून पूजा स्पेशल 21 व 24 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर से 20.30 बजे,  08109 सांतरागाछी पटना पूजा स्पेशल 28 अक्टूबर को सांतरागाछी से 14.55 बजे तथा 08110 पटना सांतरागाछी पूजा स्पेशल 29 अक्टूबर को पटना से 11.30 बजे, 04678 फिरोजपुर कैंट पटना पूजा स्पेशल 25 व 28 अक्टूबर को फिरोजपुर कैंट से 13.25 बजे तथा 04677 पटना फि रोजपुर कैंट पूजा स्पेशल 26 व 29 अक्टूबर को पटना से 19 बजे तथा इसके अलावा भी कई अन्य पूजा स्पेशल ट्रेनें पूर्व मध्य रेल से प्रस्थान करेगी।

Related posts

Leave a Comment