अशोक नगर चित्रगुप्त परिषद् की 50वीं कार्यकारिणी का हुआ गठन, अमिताभ अध्यक्ष तो राकेश बने महासचिव

राजधानी पटना के पांच दशक पुरानी संस्था अशोक नगर चित्रगुप्त परिषद की नयी कार्यकारिणी गठन आज संपन्न हुआ।

नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अमिताभ को अध्यक्ष और राकेश रोशन बबलू को सचिव नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि अशोकनगर चित्रगुप्त परिषद की इस बार 50वीं सालगिरह है।
अशोकनगर चित्रगुप्त परिषद पिछले 50 सालों से अनवरत भगवान चित्रगुप्त की पूजा करता आ रहा है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संंस्थाा के 50वें वर्ष पर परिषद् परिवार के द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
पूरी कार्यकारिणी की सूची इस प्रकार है
अमिताभ को अध्यक्ष, डा० अनूप कुमार अनुपम, सुधीर कुमार कर्ण को उपाध्यक्ष, राकेश रौशन को सचिव, पंकज प्रकाश, संजय वर्मा, अरुण कुमार श्रीवास्तव और आनंद कुमार को संयुक्त सचिव बनाया गया है। त्रिपुरारी शरण को कोषाध्यक्ष और राकेश कुमार को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कार्यकारणी समिति में सूजय कृष्ण जमुआर, अरविंद कुमार, मधुप मणि पिक्कू, अमर कुमार सिन्हा, सुरेंद्र कुमार, राजीव रोशन फुन्नू, प्रमोद शेखर वर्मा,
रंजन कुमार श्रीवास्तव, आमोद रंजन रविंद्र मोहन को नियुक्त किया गया है।

Related posts

Leave a Comment